Local & National News in Hindi

भुरकलखापा के पास पहाड़ी नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त की कोशिश जारी

0 6
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी,  सिवनी जिले के भुरकलखापा के पास ग्राम बिठली स्थित पहाड़ी नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव एक पेड़ से गमछे के सहारे फांसी पर लटका हुआ था।
पुलिस के अनुसार, शव करीब 5-7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 35-40 साल बताई जा रही है। उसने काले रंग की टी-शर्ट और काली जींस पहन रखी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास कर रही है। यदि किसी को भी इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.