Local & National News in Hindi

सिवनी से अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन रवाना: विधायक दिनेश राय ने भक्तों को कराया रामलला के दर्शन

0 2
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी, 21 अगस्त, 2025: सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने गुरुवार को अपने क्षेत्र के भक्तों के लिए अयोध्या धाम की विशेष यात्रा का आयोजन किया। दोपहर 3 बजे, ‘जय श्री राम’ के उद्घोष के बीच, विधायक ने स्वयं ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस तीन दिवसीय यात्रा में विधायक दिनेश राय के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं। यह विशेष ट्रेन पूरी तरह से विधायक के निजी खर्च पर बुक की गई है। यात्रा के दौरान सभी भक्तों के लिए भोजन, नाश्ता और पानी की व्यवस्था भी की गई है।
ट्रेन का यह सफर सिवनी से शुरू होकर नैनपुर, जबलपुर, सतना और प्रयागराज होते हुए वाराणसी के रास्ते अयोध्या पहुंचेगा। यह 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी, जहां भक्त रामलला के दर्शन करेंगे और अन्य पवित्र स्थलों का भ्रमण करेंगे।
अयोध्या में दर्शन के बाद, ट्रेन 22 अगस्त की रात 11 बजे वापस सिवनी के लिए रवाना होगी और 23 अगस्त की रात 9 बजे सिवनी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यात्रा पर निकलने से पहले, सिवनी रेलवे स्टेशन पर विधायक दिनेश राय का भव्य स्वागत किया गया, जहां साथियों और भक्तों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.