Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

समय-सीमा बैठक संपन्‍न

0

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन पवार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी सिवनी श्रीमती पूर्वी तिवारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभागवार रैंकिंग का अवलोकन किया उन्‍होंने परिवहन, कृषि सहित अन्‍य विभागों को आगामी माह की रैंकिंग में सुधार के निर्देश दिये हैं। शिकायतों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति न होने तथा संतुष्टि प्रतिशत कम होने को लेकर कार्यपालन यंत्री लोकनिर्माण विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिेये हैं। उन्‍होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित‍ किया कि सीएम हेल्‍प लाईन में दर्ज कोई भी शिकायत निम्‍न गुणवत्‍ता के साथ बंद न हो। अधिकतम शिकायतों को संतुष्टि के साथ बंद कराने के प्रयास किये जाऐं। उन्‍होंने विभिन्न आयोगों से प्राप्‍त शिकायतों की भी समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिये हैं साथ ही विभागवार लंबित हाईकोर्ट के प्रकरणों में जवाब भी समय-सीमा में दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया है।
सीईओ जिला पंचायत श्री पवार ने राजस्‍व विभाग में न्‍यायालयवार बटवारा, अभिलेख दुरूस्‍तीकरण, नामांतरण आदि के लंबित प्रकरणों की विस्‍तृत समीक्षा की। उन्‍होंने सभी तहसीलदारों को सभी प्रकरणों को तय समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिये हैं साथ राजस्‍व वसूली में भी गति लाने के निर्देश दिये हैं। उन्‍होंने लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा गत सप्‍ताह पूर्ण एकल नलजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की साथ ही साथ समूह नलजल योजनाओं के कार्यों में भी गति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।

सीईओ जिला पंचायत श्री पवार ने कृषि विभाग से बीज-खाद की उपलब्धता की जानकारी लेकर मांग अनुरूप आपूर्ति यूरिया की उपलब्‍धता सभी क्षेत्रों सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
सीईओ जिला पंचायत श्री पवार द्वारा खाद्य निरीक्षक धनौरा एवं घंसौर द्वारा उचित मूल्‍य दुकानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्‍तुत न करने को लेकर अवै‍तनिक करने के निर्देश दिये गए हैं। उन्‍होंने सभी खाद्य निरीक्षकों को निर्धारित संख्‍या में प्रतिदिन उचित मूल्‍य दुकानों का निरीक्षण कर उपलब्‍ध भौतिक स्‍कंध का सत्‍यापन करने के साथ-साथ वितरण एवं अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिये हैं।
सीईओ जिला पंचायत श्री पवार ने धरती आबा अभियान अंतर्गत चयनित ग्रामों के पात्र हितग्राहियों को योजनावार लाभांवित किए जाने की प्रगति के संबंध में भी विस्‍तृत समीक्षा की गई। उन्‍होंने आयुष्‍मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जनधन खाते सहित अन्‍य मूलभूत सुविधाओं का लाभ त्‍वरित रूप से शेष बचे हितग्राहियों को उपलब्‍ध कराने के‍ निर्देश दिये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.