Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

भारतीय डाक विभाग की “दीन दयाल स्पर्श योजना” हेतु आवेदन आमंत्रित

0

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी,  अधीक्षक डाकघर बालाघाट संभाग ने जानकारी देकर बताया कि भारतीय डाक विभाग द्वारा फिलैटली छात्रवृत्ति योजना “दीन दयाल स्पर्श योजना” वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह योजना कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक कक्षा से 10-10 विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें 6000/- प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
उन्‍होंने बताया कि योजना में वही विद्यार्थी पात्र होंगे जो विद्यालय के फिलैटली क्लब के सदस्य हों अथवा डाकघर में सक्रिय फिलैटली जमा खाता रखते हों। साथ ही पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक (अनुसूचित जाति/जनजाति विद्यार्थियों हेतु 5% छूट) होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। प्रथम चरण के अंतर्गत 28 सितंबर 2025 को लिखित क्विज परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। दूसरे चरण में चयनित विद्यार्थियों को 9 नवम्बर 2025 तक फिलैटली प्रोजेक्ट प्रस्तुत करना होगा।
योजना का लाभ लने के लिए आवेदन पत्र नजदीकी डाकघर से प्राप्त कर भरे हुए आवेदन 15 सितम्बर 2025 को सायं 4 बजे तक संबंधित प्रवर अधीक्षक/अधीक्षक डाकघर को रजिस्टर्ड अथवा स्पीड पोस्ट से भेजे जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट www.indiapost.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.