Local & National News in Hindi

शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास ही विमुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य : विधायक श्री राय

0 6
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी .मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू कल्याण विभाग अंतर्गत पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास सिवनी में विमुक्ति दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक  दिनेश राय ‘मुनमुन’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला स्तरीय विमुक्त समिति के सदस्य  मोहन सिंह बंजारा, जिला अध्यक्ष बंजारा समाज संघ  पुनाराम बंजारा, श्रीमती अनीता राठौर,  लाखन सिंह बंजारा,  हरीश प्रसाद राठौर,  लक्ष्मण पवार, सीताराम राठौर, चंदन सिंह चौहान,  योगेश बंजारा,  अजय बंजारा सहित समाज के अन्य गणमान्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने कहा कि विमुक्ति दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू समाज का शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक विकास करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर समाज के युवा शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।
अंत में उपस्थित समाजजनों ने शासन की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने और समाज के सर्वांगीण विकास में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.