Local & National News in Hindi

जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता

0 7
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी ,कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक कृषि के मार्गदर्शन में किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी के परिणामस्वरूप जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।
जिले की 57 सहकारी समितियों में वर्तमान में यूरिया 1190 मीट्रिक टन, डीएपी 555 मीट्रिक टन, एनपीके 443 मीट्रिक टन तथा सिंगल सुपर फॉस्फेट 1462 मीट्रिक टन उपलब्ध है। वहीं सभी डबल लॉक केंद्रों में यूरिया 1502.435 मीट्रिक टन, डीएपी 1528 मीट्रिक टन, पोटाश 175 मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फॉस्फेट 550 मीट्रिक टन और एनपीके 587 मीट्रिक टन का भंडारण है।
जानकारी के अनुसार 01 अप्रैल 2025 से अब तक जिले में विभिन्न उर्वरकों की कुल उपलब्धता 1,52,512 मीट्रिक टन रही, जिनमें से 1,31,050 मीट्रिक टन का विक्रय किया जा चुका है। वर्तमान में 21,461 मीट्रिक टन उर्वरक स्टॉक के रूप में उपलब्ध है, जिसका निरंतर विभिन्न केंद्रों के माध्यम से वितरण किया जा रहा है।
किसानों से अपील की गई है कि वे उर्वरकों का उपयोग संतुलित मात्रा में करें ताकि मिट्टी की उर्वरता और फसल उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव बना रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.