Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

एशिया कप की आड़ में पनप रहा क्रिकेट सट्टे का कारोबार, पुलिस की ढिलाई से बुकी बेखौफ

0
राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी: एशिया कप शुरू होने के साथ ही सिवनी शहर में क्रिकेट सट्टे का अवैध कारोबार एक बार फिर से फल-फूल रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले पहले मुकाबले से पहले, सट्टेबाजों के हौसले बुलंद हैं, और वे बड़े पैमाने पर दांव लगाने की तैयारी में हैं।
शहर में 25 से ज्यादा बुकी सक्रिय
सिवनी जिले में 25 से अधिक छोटे-बड़े बुकी सक्रिय हैं, जिन्होंने पूरे शहर में अपना जाल फैला रखा है। ये बुकी न केवल मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में, बल्कि विदेशों में भी बैठकर अपने नेटवर्क को संचालित कर रहे हैं। इस धंधे में बड़ी संख्या में युवा और व्यापारी शामिल हो रहे हैं, जो मोबाइल पर ‘आईडी’ (एप) के जरिए सट्टा खेल रहे हैं।
मोबाइल पर आईडी से सट्टे का खेल
यह पूरा खेल मोबाइल ऐप्स के माध्यम से चलता है। बुकी ग्राहकों को एक खास ऐप का लिंक देते हैं, जिसमें वे अपनी हैसियत के हिसाब से हजारों से करोड़ों रुपये तक का ‘बैलेंस’ (पॉइंट) डाल देते हैं। ग्राहक इस ऐप में क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और यहां तक कि ताश के 52 पत्तों वाले दर्जनों वर्चुअल गेम पर भी दांव लगा सकते हैं।
यह खेल बेहद खतरनाक है। एक बड़े बुकी के अनुसार, यह नशे से कम नहीं है। जो एक बार इस जाल में फंस जाता है, उसका बर्बाद होना तय है। जीतने पर और जीतने का लालच और हारने पर हारे हुए पैसों को वापस पाने की ललक व्यक्ति को दिवालिया बना देती है।
पुलिस की ढिलाई पर सवाल
स्थानीय लोगों और जानकार सूत्रों का कहना है कि सिवनी पुलिस की निष्क्रियता के कारण यह सट्टा बाजार लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन की तरफ से कोई सख्त कार्रवाई न होने से बुकी बिना किसी डर के काम कर रहे हैं। इस वजह से कई युवा और व्यापारी बर्बाद हो रहे हैं, और यह अवैध कारोबार शहर के सामाजिक ताने-बाने के लिए एक गंभीर खतरा बन गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.