Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

जूस पीते समय आया हार्ट अटैक, अचानक जमीन पर गिरा युवक, CPR भी नहीं आया काम; मौत

हार्ट अटैक से होने वाली मौतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं. उम्र चाहे जो भी हो, कई लोग अचानक हार्ट अटैक से अपनी जान गंवा रहे हैं. हाल ही में तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सड़क पर जूस पीते समय युवक को दिला का दौरा पड़ गया, जिससे आचानक गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

मामला रंगारेड्डी जिले के इब्राहिमपटनम का है. यहां एक युवक जूस की दुकान कर पहुंचा और दुकानदार से जूस लिया. जूस पीते समय युवक युवक को अचानक हार्ट अटैक आया, जिसेसे वो लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़ा. कोई कुछ समझ पाता कि इससे पहले युवक ने दमा तोड़ दिया. मृतक युवक की उम्र 30 साल बताई जा रही है. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है.

जूस पीते समय आया हार्ट अटैक

युवक खम्मम जिले के पल्लेपाडु का रहने वाला था. उसका नाम एकलव्य था उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है. युवक अपने दोस्त के साथ इब्राहिमपटनम नगर केंद्र में रहता था. उसी दौरान बुधवार (17 सितंबर) की रात जूस पीने के लिए जूस सेंटर पर आया था. खड़े होकर जूस पी रहा एकलव्य अचानक बेहोश हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो सीपीआर किया और पुलिस को सूचना दी.

युवक की हुई मौत

एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण उसे पुलिस की गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि एकलव्य की पहले ही मौत हो चुकी है. मौक की बात सुनते हर कोई हैरान रह गया. स्थानीय लोग इस बात पर गहरा सदमा व्यक्त कर रहे हैं.

हाल ही में हुई इसी तरह की घटना

इस तरह की कई घटनाएं लगातार सामने आ रही है. कुछ दिन पहले ही बेंगलुरु में 40 वर्षीय व्यक्ति की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. इसी तरह चेन्नई में, 39 वर्षीय कार्डियक सर्जन डॉ. ग्रैडलिन रॉय की अस्पताल में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.