Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

घर की खुली खिड़कियों पर रहती नजर… चुपके से कर देते थे मोबाइल गायब; सूरत के चार चोरों की कहानी

गुजरात के सूरत जिले में इच्छापोर पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपी घर की खिड़कियों पर रखे मोबाइल फोन को निशाना बनाते थे और पलक झपकते ही फोन को गायब कर फरार हो जाते थे. हाल के दिनों में इलाके में इस तरह की चोरी की वारदातें बढ़ गई थी. जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस उनकी तलाश में जुट गई.

मामला इच्छापोर पुलिस थाना क्षेत्र मोरा गांव का है. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी के दो मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी रात के समय में घर की खिड़कीयों पर रखे मोबाइलों को आसानी से निशाना बनाते थे. इसके लिए वे इलाके की रेकी कर आस पास की लोकशन लेते थे और फिर मौका मिलते ही खिड़की के पास पहुंचकर खिड़की पर रखे मोबाइल को चुराकर फरार हो जाते थे.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों के पास से 11 मोबाइल बरामद किए है, जिसकी कीमत करीब 89,500 रुपये आंकी गई है. यहां रात के समय बंद घरों की खड़कियों से हाथ डालकर मोबाइल चोरी की वारदातें हो रही थीं. मामले पकड़े गए आरोपियों में प्रिंसकुमार संतोष भारती, उम्र 18 साल व अतुल संतोष गुप्ता, उम्र 24 साल और दो बाल किशोरों को भी हिरासत में लिया गया है. मामले में पुलिस ने अलग-अलग धारओं में शिकयतें दर्ज कर ली है.

जांच में जुटी पुलिस

मामले में पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इच्छापोर पुलिस इंस्पेक्टर ने सर्वेलांस टीम ने काम पर लगाया. इसके बाद पुलिस टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर हजीरा रोड एनटीपीसी ब्रिज के पास घूम रहे संदिग्धों को दबोचा. मामले में पुलिस जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके गैंग में और लोग भी तो शामिल नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.