Local & National News in Hindi

जिलें का नवाचार ‘मिशन जीवन पर्यंत’ स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित

0 4

 राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी । जिला प्रशासन की अभिनव पहल “मिशन जीवन पर्यंत” को स्कॉच अवॉर्ड 2025 सिल्वर से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित 103वीं नेशनल स्कॉच समिट में प्रदान किया गया।
“मिशन जीवन पर्यंत” जिले का एक अनूठा नवाचार है, जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित महिलाओं को अटल पेंशन योजना से जोड़ा गया है। इस पहल से अब तक 41,000 से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। मिशन का उद्देश्य महिलाओं को जीवनभर आर्थिक सुरक्षा और स्थायी लाभ सुनिश्चित करना है।
स्कॉच अवॉर्ड देश का एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जो सरकारी योजनाओं, नवाचार और उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों को मान्यता प्रदान करता है। सिल्वर कैटेगरी में यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय है।
कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने इस सफलता का पूरा श्रेय जिले की टीम और कर्मचारियों को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान संपूर्ण टीम वर्क और जनता के सहयोग का परिणाम है, जिससे जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.