Local & National News in Hindi

सिवनी में ड्राइवर की गुंडागर्दी: यातायात अधिकारी को खुलेआम चुनौती

0 5
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी . शहर में एक बस ड्राइवर द्वारा खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन करने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को चुनौती देने का मामला सामने आया है। ड्राइवर ने दावा किया है कि यातायात अधिकारी उसकी गाड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकते।
मिली जानकारी के अनुसार, मंडला पासिंग की एक यात्री बस का ड्राइवर सिवनी शहर के अंदर मनमाने तरीके से गाड़ी रोक रहा है और सवारियां बैठा रहा है। ड्राइवर ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि “जहां चाहे रुकेगी गाड़ी, बैठूंगा, लूंगा सवारी, यातायात अधिकारी कुछ नहीं उखड़ सकता मेरा।” उसने आगे कहा कि “यातायात अधिकारी की मजाल नहीं है जो हमारी गाड़ी को सिवनी में रोक दे।”
ड्राइवर की यह खुलेआम गुंडागर्दी और यातायात नियमों के प्रति लापरवाही गंभीर सवाल खड़े करती है। यह बयान सीधे तौर पर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को चुनौती देता है।
अब देखना यह है कि ड्राइवर के इन दावों में कितनी सच्चाई है। शहरवासी और आम नागरिक उम्मीद कर रहे हैं कि यातायात पुलिस इस ड्राइवर की गाड़ी (क्रमांक MP 13ZG 8831) पर तत्काल सख्त कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई यह साबित करेगी कि सिवनी में कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है और इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

क्या यातायात अधिकारी इस ड्राइवर की चुनौती स्वीकार करते हुए आज ही उसकी गाड़ी पर कार्रवाई करेंगे? यह बड़ा सवाल बना हुआ है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.