Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Zoho Mail पर ऐसे ट्रांसफर करें Gmail का डेटा, ये है सबसे आसान तरीका

Zoho कंपनी के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Arratai के धमाल मचाने के बाद अब कंपनी के ईमेल प्लेटफॉर्म Zoho Mail ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह के Zoho Mail पर शिफ्ट होने के बाद से इस ईमेल प्लेटफॉर्म का क्रेज बढ़ता नजर आ रहा है क्योंकि ये प्लेटफॉर्म लोगों को एड फ्री इनबॉक्स, मजबूत एन्क्रिप्शन जैसी सुविधाएं ऑफर कर रहा है.

एक ओर आप जोहो पर स्विच होने का सोच रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर जीमेल पर मौजूद डेटा जैसे कि ईमेल और कॉन्टैक्ट्स को ट्रांसफर करने की चिंता सता रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं. हम आज आपको बताएंगे कि किस तरह से आप आसानी से जीमेल डेटा को जोहो पर ट्रांसफर कर पाएंगे.

Gmail To Zoho Mail: ऐसे करें डेटा ट्रांसफर

Zoho Mail की वेबसाइट https://www.zoho.com/mail/ पर जाएं, यहां Business Email और पर्सनल ईमेल बनाने के दो विकल्प मिलेंगे. जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं. इसके बाद साइन-अप के जरिए नया अकाउंट क्रिएट करें.

जीमेल से डेटा को जोहो पर ट्रांसफर करना है तो आपको अब Gmail को ओपन करना होगा, इसके बाद जीमेल सेटिंग्स में Forwarding and POP/IMAP पर जाकर IMAP Access को ऑन करें. ऐसा करने से Zoho Mail आपके मौजूदा ईमेल, कॉन्टैक्ट्स और फोल्डर को सुरक्षित रूप से प्राप्त (रिट्रीव) कर सकता है.

जीमेल सेटिंग के बाद Zoho Mail में लॉग-इन करें और सेटिंग्स में Import/Export ऑप्शन पर टैप करें. इसके बाद आपको Migration Wizard पर क्लिक करना होगा, ये टूल आसानी से आपके Gmail Data (ईमेल, फोल्डर और कॉन्टैक्ट्स) को आसानी से इंपोर्ट करने में मदद करेगा.

इंपोर्ट कंप्लीट होने के बाद आपको जीमेल की सेटिंग्स में Forwarding and POP/IMAP पर फिर से जाना होगा, यहां आपको फॉरवर्डिंग में Zoho Email एड्रेस को सेट करना होगा.

ऊपर बताए गए इन सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप लोगों को जीमेल पर आने वाले सभी ईमेल जोहो ईमेल पर रिसीव होने लगेंगे जिससे आपका कोई भी जीमेल पर आने वाला मैसेज आपसे छूट नहीं पाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.