राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने शनिवार को जिला चिकित्सालय सिवनी का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, डीडीसी दवा वितरण केंद्र, टीकाकरण कक्ष, ऑपरेशन थियेटर (ओटी), नवजात पुनर्जीवन केंद्र (एनआरसी), प्रसूति वार्ड, बाल वार्ड, एनसीडी, पीआईसीयू तथा एसएनसीयू का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर अस्पताल में दी जा रही चिकित्सा सेवाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। कलेक्टर ने बच्चों में कफ सिरप के उपयोग को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश सभी चिकित्सकों को दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं को और अधिक सुव्यवस्थित व प्रभावी बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह, सिविल सर्जन डॉ. विनोद नावकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ...
मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों...
Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल...
Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ...
Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ...
Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे...
Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '...
Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म...
Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...
Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...