Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण — कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई, जुर्माना अधिरोपित

0

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन भोपाल एवं कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन सिवनी द्वारा दीपावली एवं आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विभिन्न नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु नमूने लिए जा रहे हैं और खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्वच्छता बनाए रखने तथा मानक गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री के निर्माण एवं विक्रय के निर्देश दिए जा रहे हैं। दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को घंसौर स्थित मान्या ट्रेडर्स से महाकोष रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, तथा विनोद कुमार अनिल कुमार जैन से रोस्टेड चना का नमूना लिया गया। दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को धनोरा स्थित अरिहंत ट्रेडर्स से संगम एवं सुपर गोल्ड सोयाबीन तेल, कहानी स्थित राज ट्रेडर्स से सुपर गोल्ड गुजरात ब्रांड सोयाबीन तेल, केवलारी स्थित मोदी किराना स्टोर्स से नमकीन मिक्स एवं गरम मसाला, सीताराम किराना स्टोर्स से सोयाबीन तेल एवं बेसन, तथा तिवारी किराना स्टोर्स से नमकीन, सत्तू एवं डाल्डा के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए। दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को छपारा स्थित साहू किराना से भगर एवं बेसन, आर.एस. ट्रेडर्स से बेसन एवं सोंठ पाउडर, प्रमोद किराना से हल्दी पाउडर एवं धनिया पाउडर, तथा गुरुकृपा किराना स्टोर से मैदा एवं बेसन के नमूने लिए गए। इसी दिन सिवनी स्थित श्री कृष्णा डेरी, बारापत्थर से दूध, मावा एवं पेड़ा-बर्फी तथा चिराग एंटरप्राइजेज, ड्रीमलैंड से गरम मसाला का नमूना लिया गया। दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को किशोरी यादव से गाय-भैंस का मिश्रित दूध, दामोदर यादव से मावा, लखनादौन स्थित अमृत दूध डेरी से गाय-भैंस का मिश्रित दूध, बरघाट स्थित जैन किराना स्टोर्स से सूजी एवं मैदा, शिव किराना से अंबर कैंडी एवं सोयाबीन तेल, जय अंबे किराना स्टोर्स से गरम मसाला एवं बेसन, तथा एस. कुमार किराना स्टोर्स से घी एवं उड़द दाल के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में भंडारण व्यवस्था एवं साफ-सफाई में कमियां पाए जाने पर सुधार सूचना पत्र जारी किए गए हैं। विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर अधिरोपित जुर्माना त्योहारी सीजन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर न्याय निर्णयन अधिकारी (अपर कलेक्टर कार्यालय) द्वारा जुर्माना अधिरोपित किया गया है, जिसमें जगदंबा राइस मिल, संचालक जानकी प्रसाद रांगडाले को बिना वैध लाइसेंस के कारोबार करने पर 35,000 रुपये, विशाल कुशवाहा चाट सेंटर, बुधवारी बाजार को अस्वच्छ परिस्थितियों में एवं बिना पंजीयन के खाद्य सामग्री निर्माण/विक्रय करने पर 45,000, संजू देवासी, जोधपुर मिष्ठान भंडार, धनोरा को मिथ्या छाप खाद्य सामग्री विक्रय करने पर 25,000, और गया प्रसाद यादव, महक डेरी फार्म को बिना वैध पंजीयन के प्रतिष्ठान संचालित करने पर ₹25,000 रुपये का जुर्माना शामिल है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान दीपावली एवं आगामी त्यौहारों तक सतत रूप से जारी रहेगा। सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, खाद्य सामग्री का भंडारण मानक अनुसार करें और गुणवत्ता युक्त एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों का निर्माण तथा विक्रय सुनिश्चित करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.