Local & National News in Hindi

कर्तव्य में गंभीर लापरवाही: थाना प्रभारी लखनवाड़ा चन्द्रकिशोर सिरसाम निलंबित

0 6
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। पुलिस विभाग ने अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। सिवनी पुलिस अधीक्षक (SP) सुनील मेहता ने थाना लखनवाड़ा के थाना प्रभारी (TI) निरीक्षक चन्द्रकिशोर सिरसाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर यह कार्रवाई गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरीक्षक सिरसाम को यह कदम अपराध क्रमांक 469/25, धारा 112(2), 3/6 डी.पी.एस. के मामले की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने के बाद उठाया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान निरीक्षक चन्द्रकिशोर सिरसाम का मुख्यालय केंद्रीय सामरिक बल, सिवनी, निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमों के अनुसार वेतन-भत्ते प्राप्त होते रहेंगे।
पुलिस विभाग ने इस कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि “कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” यह निलंबन पुलिस अधिकारियों के लिए एक चेतावनी है कि उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और गंभीरता से करना होगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.