Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

X (ट्विटर) पर आ गया ‘गेम चेंजर’ फीचर! मोबाइल और लैपटॉप यूजर्स का एक्सपीरियंस होगा डबल, जानें क्या है यह सबसे काम की सुविधा

 एलन मस्क के प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) ने आखिरकार वह फीचर लॉन्च कर दिया है जिसका यूजर्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अब आप मोबाइल पर शुरू किया गया ड्राफ्ट सीधे वेब पर खोलकर जारी रख सकते हैं. कंपनी ने इसे पहले iOS और वेब वर्जन के लिए उपलब्ध कराया है, जबकि Android यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा.

क्या है X App का नया Draft Sync फीचर

एलन मस्क के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म X ने नया “Draft Sync” फीचर पेश किया है. इस फीचर के जरिए यूजर्स अब अपने मोबाइल ऐप पर लिखे ड्राफ्ट्स को वेब पर लॉगिन करने के बाद भी एक्सेस कर सकते हैं. X के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने इस फीचर की घोषणा प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए की. उन्होंने लिखा, “Drafts written on the X app will now be there when you log in on the web.” यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो ऑफिस में पीसी पर काम करते हैं और बाहर जाने पर फोन पर कंटिन्यू करना चाहते हैं.

अभी किन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है यह फीचर

वर्तमान में यह फीचर केवल X के iOS और वेब वर्जन पर उपलब्ध है. एंड्रॉइड यूजर्स के लिए यह अपडेट अभी नहीं आया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने Android ऐप का नया डिजाइन तैयार कर रही है, और इसी रीडिजाइन के साथ यह फीचर एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर भी लाया जाएगा. अनुमान लगाया जा रहा है कि 2025 के अंत तक यह अपडेट सभी Android यूजर्स तक पहुंच जाएगा.

फीचर की लिमिटेशन और आने वाले अपडेट्स

फिलहाल इस ड्राफ्ट सिंक फीचर में कुछ सीमाएं भी हैं. यह केवल टेक्स्ट ड्राफ्ट्स को सिंक करता है, यानी यूजर्स अभी मीडिया (फोटो या वीडियो) वाले ड्राफ्ट्स को सिंक नहीं कर सकते. साथ ही, फीचर अभी शुरुआती चरण में है, इसलिए इसमें बग्स या तकनीकी गड़बड़ियां आ सकती हैं. हालांकि, कंपनी भविष्य में मीडिया सिंक फीचर भी जोड़ने पर काम कर रही है, जिससे Android, iOS और Web- तीनों प्लेटफॉर्म्स पर एकसमान एक्सपीरियंस मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.