Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

छत्तीसगढ़ निगमों, मंडलों और आयोगों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को मंत्री दर्जा

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने निगमों, मंडलों और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को बड़ी सौगात दी है. राज्य शासन ने कुल 35 पदाधिकारियों को मंत्री स्तर का दर्जा दिया है. इनमें 13 को कैबिनेट मंत्री दर्जा और 22 को राज्य मंत्री दर्जा मिला है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग, नवा रायपुर अटल नगर से आदेश जारी कर दिया गया है.

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्षों की सूची

• अनुराग सिंह देव — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल

• भूपेन्द्र सवन्नी — अध्यक्ष, राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)

• चंदूलाल साहू — अध्यक्ष, राज्य भंडार गृह निगम

• केदारनाथ गुप्ता — अध्यक्ष, छ.ग. राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक)

• नीलू शर्मा — अध्यक्ष, पर्यटन मंडल

• राजा पाण्डेय — अध्यक्ष, पाठ्यपुस्तक निगम

• राजीव अग्रवाल — अध्यक्ष, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन

• राकेश पाण्डेय — अध्यक्ष, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड

• रामप्रताप सिंह — अध्यक्ष, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल

• रामसेवक पैकरा — अध्यक्ष, राज्य वन विकास निगम

• संजय श्रीवास्तव — अध्यक्ष, सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन

• सौरभ सिंह — अध्यक्ष, खनिज विकास निगम

• श्रीनिवास राव मद्दी — अध्यक्ष, बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष

• अमरजीत सिंह छाबड़ा — अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग

• भरत लाल मटियारा — अध्यक्ष, मछुआ कल्याण बोर्ड

• चंद्रहास चन्द्राकर — अध्यक्ष, बीज एवं कृषि विकास निगम

• चन्द्रकान्ति वर्मा — उपाध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड

• दीपक महस्के — अध्यक्ष, मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन

• ध्रुव कुमार मिर्धा — अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार बोर्ड

• जितेन्द्र कुमार साहू — अध्यक्ष, तेलघानी विकास बोर्ड

• डॉ. लखन लाल धीवर — उपाध्यक्ष, मछुआ कल्याण बोर्ड

• लोकेश कावड़िया — अध्यक्ष, निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम

• मोना सेन — अध्यक्ष, फिल्म विकास निगम

• नन्दकुमार (नंदे) साहू — अध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण

• प्रफुल्ल विश्वकर्मा — अध्यक्ष, लौह शिल्पकार बोर्ड

• प्रहलाद रजक — अध्यक्ष, रजककार बोर्ड

• संदीप शर्मा — अध्यक्ष, राज्य खाद्य आयोग

• शालिनी राजपूत — अध्यक्ष, राज्य समाज कल्याण बोर्ड

• शम्भूनाथ चक्रवर्ती — अध्यक्ष, माटिकला बोर्ड

• शशांक शर्मा — अध्यक्ष, संस्कृति परिषद

• सुरेन्द्र कुमार बेसरा — अध्यक्ष, अंतव्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम

• सुरेश कुमार चंद्रवंशी — अध्यक्ष, कृषक कल्याण परिषद

• विकास मरकाम — अध्यक्ष, आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड

• डॉ. वर्णिका शर्मा — अध्यक्ष, राज्य बाल संरक्षण आयोग

• योगेश दत्त मिश्रा — अध्यक्ष, श्रम कल्याण मंडल

नवा रायपुर से जारी आदेश: सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी पदाधिकारियों को उनके पद के अनुरूप सुविधाएं और प्रोटोकॉल दिए जाएंगे. इस फैसले को प्रदेश में संगठनात्मक संतुलन और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखकर लिया गया बताया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.