Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

खूंटी में खूनी वारदात: मां संग चाचा को आपत्तिजनक हालत में देख बौखलाया बेटा, गुस्से में कर डाला ‘काम तमाम’

झारखंड के खूंटी जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां मां और चाचा के अवैध संबंध से बौखलाए बेटे ने चाचा को ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पूरा मामला खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के साके गांव का है. मृतक की पहचान सामु सोय के तौर पर हुई है, जो कि अनमैरिड था. वह अपने भतीजे एतवा सोय और उसकी मां के साथ उन्हीं के घर में रहता था. एक साथ रहने के दौरान भाभी और देवर को एक-दूसरे से प्यार हो गया. एतवा के बाहर जाने के बाद दोनों लोग बंद कमरे में मिला करते करते थे. इसी बीच चाचा और मां के बीच पनपे प्यार की भनक बेटे को लग गई.

अवैध संबंधों के चलते भतीजा बना हत्यारा

बदले की आग में जल रहे बेटे एतवा ने जैसे ही चाचा और मां को एक साथ कमरे में देखा तो वह अपना आपा खो बैठा. गुस्से में भतीजे ने चाचा की ईट-पत्थर और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. चीखने की आवाज सुनकर युवक की मौके पर पहुंची, लेकिन तब तब सामु की मौत हो गई थी. घटना के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, बल्कि वहीं खड़ा रहा. इसके बाद घटना की जानकारी अड़की थाने की पुलिस को दी गई.

चाचा की पीट-पीटकर हत्या

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत FSL टीम के साथ मौके पर पहुंच गई. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है. चाचा और मां को देखकर बेटे बौखला गया था. इसी के चलते गुस्से में उसने हत्या कर दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.