Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

सिद्धारमैया के तेवर तल्ख: ‘पावर शेयरिंग’ की खबरों को किया खारिज! बोले- “ढाई-ढाई साल जैसा कोई समझौता नहीं, मैं ही रहूँगा CM

कर्नाटक में एक बार फिर सीएम सिद्धारमैया के एक बयान ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है. उन्होंने पिछले दिनों चलीं सीएम बदलने की अटकलों को खारिज कर दिया. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री बदलने जैसी कोई बात नहीं है. मैं अपना पूरे 5 साल का कार्यकाल पूरा करुंगा. इस बात को कहते हुए उन्होंने ये भी दावा किया कि पार्टी हाईकमान का समर्थन उनके साथ है.

कर्नाटक में पिछले कई महीनों से ऐसी खबरें सियासी गलियारों में चल रही हैं कि प्रदेश का सीएम डीके शिवकुमार को बनाया जा रहा है. ऐसा होने के पीछे तर्क दिया गया कि जब सरकार बनी थी, तब ही ऐसा तय किया गया था. उस समय तय किया गया था कि शुरुआत के 2.5 साल सिद्धारमैया और बाकी बचे हुए कार्यकाल में डीके शिवकुमार सीएम रहेंगे.

अब मौजूदा सीएम सिद्धारमैया ने इस तरह के समझौते यानी पावर-शेयरिंग अरेंजमेंट को सिरे खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था. उन्होंने ये बात बेलगावी में लेजिस्लेटिव असेंबली सेशन के आखिरी दिन कही है. जबकि पिछले दिनों इस बात का जिक्र खुद डीके शिवकुमार कर चुके थे. हालांकि सीएम के इस ताजा बयान पर अब तक शिवकुमार ने कोई भी बयान नहीं दिया है.

हाईकमान ही लेगा आखिरी फैसला

सिद्धारमैया ने कहा कि मैंने बस इतना ही कहा है. अभी भी, मैं मुख्यमंत्री हूं, और जब तक हाईकमान कोई और फैसला नहीं करता, मैं मुख्यमंत्री बना रहेगा. मैंने ढाई साल के बारे में कभी कुछ नहीं कहा है. ढाई साल जैसा कोई एग्रीमेंट नहीं है.

CM ने दोहराया कि वह अपना पूरा टर्म पूरा करेंगे. हम पूरा टर्म पूरा करेंगे और 2028 में सत्ता में वापस आएंगे…जब तक हाईकमान नहीं कहेगा, मैं CM हूं. बेलगावी में विधानमंडल के शीतकालीन अधिवेशन के आखिरी दिन सीएम सिद्धारमैया के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है.

दिल्ली और कर्नाटक में चला था मुलाकातों का दौर

शिवकुमार के समर्थक विधायकों का कहना है कि 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील हुई थी, लेकिन सिद्धारमैया समर्थक इसे नकारते आए हैं. कुछ विधायक जो डिप्टी CM डीके शिवकुमार के समर्थक माने जाते हैं, वे दिल्ली जाकर पार्टी हाईकमान से भी मुलाकात कर चुके हैं.

पूरे मामले को लेकर पार्टी के कई नेताओं ने कर्नाटक में दोनों नेताओं से बातचीत की थी. इसके बाद डीके और सिद्धारमैया की दो बार नाश्ते पर मुलाकात हुई थी. इससे ये माना जा रहा था कि अब सब कुछ ठीक हो चला है. इसी सब विवाद के बीच डीके शिवकुमार ने संकेत दिए थे कि वे जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ सकते हैं. सिद्धारमैया के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि अभी मामला शांत नहीं हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.