Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

सिवनी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: महावीर वार्ड में जुआ फड़ पर दबिश, 11 गिरफ्तार

0

दिसंबर माह में कोतवाली पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई; अब तक 40 जुआरी सलाखों के पीछे

सिवनी। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। महावीर वार्ड में चल रहे एक बड़े जुआ फड़ पर घेराबंदी कर पुलिस ने 11 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर तत्काल एक्शन: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी श्रीमती श्रद्धा सोनकर के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। दिनांक 26 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महावीर वार्ड में कुछ लोग बड़े पैमाने पर हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी, जिससे जुआरियों को भागने का मौका नहीं मिला।

जब्ती और कार्रवाई: पुलिस ने मौके से 10,200 रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी 11 आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य रूप से टैगोर वार्ड, भैरोगंज और काली चौक क्षेत्र के निवासी शामिल हैं।

दिसंबर माह का रिपोर्ट कार्ड: पुलिस सख्त कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ सट्टा के खिलाफ इस महीने यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है:

06 दिसंबर: लुघरवाड़ा में 05 जुआरियों से 5,070 रुपये जब्त।
14 दिसंबर: कृष्ण लॉन के पास 09 जुआरियों से 7,700 रुपये जब्त।
15 दिसंबर: अमन होटल के पास 03 अलग-अलग फड़ो पर कार्रवाई कर 15 जुआरियों से 4,682 रुपये जब्त।
कुल आंकड़ा: दिसंबर माह में अब तक पुलिस कुल 40 जुआरियों पर शिकंजा कस चुकी है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची: पकड़े गए आरोपियों में गोलू यादव, प्रदीप करोसिया, संजय ब्रम्हे, लखन यादव, अंकित यादव, राजू यादव, कमलेश करोसिया, कमल लाहोरिया, राजेश साहू, इरशाद अली और राम यादव शामिल हैं।

सराहनीय भूमिका: इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी, यातायात प्रभारी विजय बघेल, सउनि जयवंत ठाकुर, प्रधान आरक्षक मनोज मरावी, मनोज पाल सहित आरक्षक अजेंद्र पाल, सतीश इनवाती, सिद्धार्थ शंकर दुबे और पंकज शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.