Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Elon Musk को बड़ा झटका! इस ऐप ने X को चटाई ‘धूल’, यूजर इंगेजमेंट के मामले में मस्क को पछाड़ निकला आगे

Elon Musk का X डेली एक्टिव मोबाइल यूजर्स की रेस में Meta के Threads App से पिछड़ गया है. हाल ही में सामने आए नए डेटा से इस बात का खुलासा हुआ है, मार्केट इंटेलिजेंस फर्म Similarweb के डेटा से इस बात का पता चला है कि X के पास अब भी वेब पर ज्यादा ऑडियंस है इसका मतलब कि वेब के मामले में एक्स का दबदबा अब भी कायम है. टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, महीनों की लगातार ग्रोथ के बाद अब थ्रेड्स iOS और Android पर आगे निकल गया है.

किसके कितने डेली यूजर्स?

7 जनवरी 2026 तक, थ्रेड्स के iOS और Android पर 141.5 मिलियन (लगभग 14.15 करोड़) डेली एक्टिव यूज़र्स तो वहीं X के मोबाइल डिवाइस पर लगभग 125 मिलियन (लगभग 12.5 करोड़) डेली एक्टिव यूजर्स थे. यह बदलाव X से जुड़े हाल ही में उठे विवादों से अचानक आई बढ़ोतरी के बजाय लंबे समय के यूसेज ट्रेंड को दिखाता है.

इन विवादों में X के इंटीग्रेटेड AI मॉडल, Grok का गलत इस्तेमाल कर महिलाओं की बिना सहमति के अश्लील तस्वीरें बनाना शामिल है. इस मामले पर कैलिफ़ोर्निया के अटॉर्नी जनरल ने जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद UK, EU, भारत और ब्राज़ील जैसे देशों में भी इसकी जांच शुरू हो गई है. इस विवाद का फायदा दूसरे प्लेटफॉर्म को भी हुआ है जैसे कि सोशल नेटवर्किंग ऐप Bluesky के इंस्टॉल में बढ़ोतरी देखने को मिली है.

X के विवाद से पहले ही शुरू हो गई थी ग्रोथ

हालांकि, सिमिलरवेब के डेटा से इस बात का पता चला है कि थ्रेड्स की मोबाइल ग्रोथ इन घटनाओं से पहले ही शुरू हो गई थी. ये ग्रोथ शायद मेटा के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर क्रॉस-प्रमोशन की वजह से हो रही है. प्लेटफॉर्म का क्रिएटर्स पर बढ़ता फोकस और नए फीचर्स को तेजी से रोलआउट करने ने भी अहम भूमिका निभाई है.

पिछले एक साल में, थ्रेड्स ने बेहतर कंटेंट फिल्टर, इंटरेस्ट-बेस्ड कम्युनिटीज़, डायरेक्ट मैसेज, गायब होने वाला कंटेंट और लंबे पोस्ट के लिए सपोर्ट जैसे कमाल के फीचर्स को पेश किया है. रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी अपडेट मिलकर मोबाइल पर ज्यादा रेगुलर और हेबिट बेस्ड इस्तेमाल को बढ़ावा देते दिख रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.