Local & National News in Hindi

पॉलिटेक्निक महाविद्याल परिसर में कृषि विज्ञान मेला आज

0 15

राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी।   मध्‍यप्रदेश शासन से प्राप्‍त निर्देशानुसार आत्‍मा योजना अन्‍तर्गत कृषि विज्ञान मेले का आयोजना शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज ग्राउंड सिवनी में शनिवार 14 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। उक्‍त मेले में कृषकों को प्राकृतिक खेती, पराली प्रबंधन, फार्मर रजिस्‍ट्री, ई-विकास प्रणालीएवं कृषक कल्‍याण वर्ष 2026 अन्‍तर्गत नवीनतम कृषि तकनीकि और आधुनिक कृषि यंत्रों से संबंधित जानकारी दी जायेगी। कृषि विज्ञान मेले में कृषि वैज्ञानिक परिचर्चा के माध्‍यम से कृषकों की खेती से संबंधित समस्‍याओं को त्‍वरित निराकरण किया जायेगा। मेले में जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार के माध्‍यम से आगन्‍तुको के लिये रसायन मुक्‍त उत्‍पाद क्रय करने हेतु उपलब्‍ध रहेगें। कृषि विज्ञान मेले में कृषि विभाग के साथ-साथ अन्‍य विभाग भी स्‍टॉल के माध्‍यम से आगन्‍तुको को अपने विभाग से संबंधित तकनीकि जानकारी एवं मार्गदर्शन देगें। कृषि विज्ञान मेले में निजी उर्वरक, बीज एवं पौध सरंक्षण रसायन विक्रय करने वाली कंपनिया भी अपने स्‍टॉल के माध्‍यम से कृषकों को नवीन उन्‍नत किस्‍मों एवं उर्वरकों की जानकारी देगें। अत: कृषक भाईयो एवं आम नागरिकों से अपील है कि वे उक्‍त कृषि विज्ञान मेले में पहुंचकर लाभ उठायें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.