Local & National News in Hindi

जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए सीएचओ का प्रशिक्षण संपन्‍न

0 15

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जयपाल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम एन पी सी सी एच एच अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ) का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन से मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक गतिविधियों को गति देना रहा। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि बढ़ते तापमान, अनियमित वर्षा, जलजनित एवं वेक्टर जनित रोगों में वृद्धि जैसी समस्याएं सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य को प्रभावित कर रही हैं।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। उपस्थित सभी सीएचओ को NPCCHH अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों का नियमित रूप से आयोजन करने एवं आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से ही जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं की प्रभावी रोकथाम संभव है और इसी के माध्यम से मानव कल्याण की रक्षा की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. वंदना कमलेश (डीएचओ-3) एवं शिखा मेश्राम (IDSP डाटा मैनेजर) ने अपने-अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विषय से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में जलवायु संवेदनशील रोगों की पहचान, समय पर रिपोर्टिंग, आपदा प्रबंधन तथा सामुदायिक जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.