सिवनी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत वाराणसी-अयोध्या की यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित

राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत वाराणसी-अयोध्या तीर्थ यात्रा का आयोजन दिनांक 30 मार्च 2026 से 04 अप्रैल 2026 तक किया जाना है। उक्त यात्रा के लिए सिवनी जिले को कुल 279 यात्रियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। तीर्थ यात्रा में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदक जनपद कार्यालय, तहसील कार्यालय अथवा नगरपालिका सिवनी में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन के साथ आयु संबंधी प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र अथवा अन्य वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र) एवं समग्र आई.डी. अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।






