Local & National News in Hindi

आरोग्य मंदिर भोमा में स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

0 576

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। शासन के आदेशानुसार एवं कलेक्‍टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में तथा जिला आयुष अधिकारी सिवनी डॉ यशवंत कुमार माथुर के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर भोमा द्वारा स्वसहायता समूह की बैठक के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ. निधि चौधरी (AMO) द्वारा उपस्थित 45 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा रक्तचाप (बीपी) की जांच की गई। इस अवसर पर महिलाओं को आहार-विहार, ऋतु परिवर्तन के दौरान होने वाले रोगों से बचाव के उपाय, योग एवं प्राणायाम के लाभ तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य आयुष पद्धति का प्रचार-प्रसार कर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में श्रीमती सरला राहंगडाले (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) एवं श्रीमती रामलता पंचेश्वर दवासाज की उपस्थिति रही। ग्रामीण महिलाओं ने शिविर को उपयोगी बताते हुए नियमित रूप से योग एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.