Local & National News in Hindi

हाई स्‍कूल अंग्रेजी विषय की मुख्‍य परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न, 84 केंद्रों पर 16861 परीक्षार्थी रहे उपस्थित

0 775

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले के 84 परीक्षा केंद्रों पर 10 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
इसी क्रम में 17 फरवरी 2026 को हाई स्‍कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा जिले के 84 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा में दर्ज कुल 17115  परीक्षार्थी में से 16861 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 254 अनुपस्थित रहे वहीं परीक्षा के दौरान एक नकल पाया गया।
परीक्षा संचालन की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिवनी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी के मार्गदर्शन  में श्री संदीप ठाकुर एवं श्री शिवम यादव ई-गवर्नेंस सिवनी तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से श्री बी.डी. नोगधे एवं श्री अय्यूब खान द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों की जानकारी वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एस. कुमरे, सहायक संचालक श्री आर.पी. पाटिल, प्राचार्य श्रीमती सुनीता ओसवाल एवं श्रीमती प्रतिक्षा मानगडे जिलास्तरीय निरीक्षण दल में शामिल रहे। दल द्वारा शासकीय , शासकीय कन्या उमावि बरघाट, शासकीय उमावि धारनाकला, शासकीय उमावि आष्टा, शासकीय उमावि गंगेरूआ धपारा तथा विक्रम हाई स्कूल बरघाट का निरीक्षण किया गया। विकासखण्ड स्तरीय उड़नदस्ता दलों द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित पाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.