राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि शासन के आदेशानुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि जिले के 8 विकासखण्ड में कुल 229 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इन केन्द्रों पर 2578 शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं मदरसों के विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। कक्षा 5 के 22007 तथा कक्षा 8 के 20027 विद्यार्थी, कुल 44034 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी एवं जनशिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों के त्रुटिरहित अंतिम प्रवेश पत्र 12 फरवरी 2026 तक संस्था प्रमुखों को उपलब्ध करा दिए गए थे तथा 14 फरवरी 2026 तक उनका वितरण भी सुनिश्चित कर लिया गया है।पोर्टल पर पंजीकृत सभी विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संस्था प्रमुखों, जनशिक्षकों, जनशिक्षा केन्द्र प्रभारियों एवं बीआरसीसी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से परीक्षा में सम्मिलित कराएं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जनशिक्षक, बीएसी, बीआरसीसी एवं एपीसी को परीक्षा केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केन्द्रों पर विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार बैठक व्यवस्था, नोटिस बोर्ड, प्रकाश, पेयजल एवं शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।परीक्षा व्यवस्था के लिए विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं वहीं जिला स्तरीय कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में एपीसी अकादमिक श्री सी के बिसेन मो. 9424928750 को नियुक्त किया गया है।
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ...
मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों...
Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल...
Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ...
Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ...
Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे...
Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '...
Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म...
Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...
Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...