सिवनी
समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन जारी

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। जिला आपूर्ति अधिकारी सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन के लिए पंजीयन 07 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुके हैं। इच्छुक किसान अपनी फसल का निःशुल्क पंजीयन सहकारी समिति में स्थापित पंजीयन केन्द्र में एवं सशुल्क एम पी ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साईबर कैफे में करा सकतें है।
उन्होंने बताया कि सिकमी/बटाईदार एवं वनपट्टाधारी किसानो के पंजीयन केवल सहकारी समिति में स्थापित पंजीयन केन्द्र द्वारा किये जावेगें, सिकमी/बटाईदार एवं वनपट्टाधारी किसानो के सिकमी अनुबंध दिनांक 02/02/2026 के पूर्व का होने पर ही मान्य किया जावेगा। किसान बंधुओं से निर्धारित पंजीयन केन्द्रो में अपनी उपज का पंजीयन कराने की अपील की गई है।






