ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
सिवनी

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह हेतु तिथियां घोषित

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना (संशोधित योजना-2022) के अंतर्गत जिले में सामूहिक विवाह आयोजन हेतु तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बरघाट व घंसौर में 11 मार्च, कुरई व केवलारी में 13 मार्च, लखनादौन व छपारा में 14 मार्च तथा धनौरा व सिवनी में 19 मार्च 2026 को सामूहिक विवाह आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक जनपद में न्यूनतम 11 एवं अधिकतम 100 जोड़ों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मध्यप्रदेश शासन, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार योजना को संशोधित स्वरूप में लागू किया गया है। नए प्रावधानों के तहत योजना का लाभ उन्हीं कन्याओं को मिलेगा जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करती हों तथा बीपीएल पोर्टल पर सत्यापन अनिवार्य होगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन में अधिकतम 200 जोड़ों की सीमा निर्धारित की गई है।
आवेदन की स्क्रूटनी निकाय स्तर पर की जाएगी तथा वर-वधू की आधार ई-केवायसी समग्र पोर्टल पर अनिवार्य रहेगी। योजना के अंतर्गत वधू को 49 हजार रुपये की सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से खाते में दी जाएगी, जबकि 6 हजार रुपये आयोजन व्यय हेतु जिला स्तर पर प्रदान किए जाएंगे।
कलेक्‍टर श्रीमती शीतला पटले ने सामूहिक विवाह कार्यक्रमों के व्‍यवस्थित आयोजन को लेकर विस्‍तृत दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। कार्यक्रम संबंधित अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगा। हितग्राहियों की पात्रता जांच के लिए जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button