ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
सिवनी

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 157 आवेदन प्राप्त

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में कुल 157 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर श्री सी एल चनाप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़े।
जिला स्तरीय जनसुनवाई में तहसील सिवनी अंतर्गत टैगोर वार्ड निवासी जानकी यादव द्वारा आंखो के ऑपरेशन के लिए आर्थिक सहायता राशि दिलाये जाने विषयक, तहसील बरघाट अंतर्गत ग्राम मगरकठा निवासी शेरसिंह बिसेन द्वारा समग्र आईडी में संशोधन कराये जाने विषयक, तहसील घंसौर अंतर्गत ग्राम सुदामापुर निवासी केशव जयसवाल द्वारा राजस्‍व अभिलेख में नाम दर्ज कराये जाने विषयक, तहसील छपारा अंतर्गत ग्राम डुंगरिया निवासी ब्रजमोहन सिंह द्वारा गैस पाईप लाईन परियोजना अंतर्गत अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा दिलाये जाने विषयक, ग्राम औरियामाल सिवनी निवासी बाबूलाल द्वारा रिकार्ड दुरूस्‍त कराये जाने विषयक, तहसील केवलारी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 निवासी तेजलाल बघेल द्वारा आवासीय पट्टा दिलाये जाने विषयक, ग्राम लोनिया गोपालगंज निवासी चेतराम चंदेल द्वारा भूमि पर आने जाने के लिए रास्‍ता दिलाये जाने विषयक, भगतसिंह वार्ड सिवनी निवासी शबनम खान द्वारा खाद्यान्‍न पर्ची बनाये जाने विषयक, तहसील धनौरा अंतर्गत ग्राम लाबेसर्रा निवासी लोंगवती बाई द्वारा मृत्‍यु प्रमाण की प्रति दिलाये जाने विषयक, तहसील केवलारी अंतर्गत ग्राम पिपरिया निवासी  शिवकुमार केकती द्वारा कपिलधारा कूप निर्माण कर्य की राशि दिलाये जाने विषयक, ग्राम जटलापुर सिवनी निवासी गुलाब सिंह चंद्रवंशी द्वारा किसान आईडी बनाये जाने विषयक, तहसील घंसौर अंतर्गत ग्राम पिपरिया लूटमरा निवासी नरेश सैयाम द्वारा मुख्‍य सडक को जोडने वाली सडक निमार्ण कराये जाने विषयक, ग्राम चौरापाठा केवलारी निवासी सतीलाल द्वारा मुआवजा राशि दिलाये जाने विषयक, मंगलीपेठ सिवनी निवासी रामभरोस यादव द्वारा बीपीएल कार्ड बनाये जाने विषयक, ग्राम समनापुरमाल सिवनी निवासी नीता नागले द्वारा किसान सम्‍मान निधि की राशि दिलाये जाने विषयक, तहसील कुरई अंतर्गत ग्राम सारसडोल निवासी दिलीप कुमार द्वारा पानी की समस्‍या का निराकरण कराये जाने विषयक, ग्राम कान्‍हीवाडा निवासी विजेंद्र ग्‍यारसिया द्वारा राशन कार्ड बनाये जाने विषयक, ग्राम बांकी थाना बंडोल निवासी भोला जंधेला द्वारा आवास योजना की राशि दिलाये जाने विषयक, ग्राम खमरिया टोला सिवनी निवासी ललिता कुमरे द्वारा पीएम आवास योजना का लाभ दिलाये जाने विषयक सहित कुल 157 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण किये जाने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button