Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

सिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात शराब तस्कर कमल मानाठाकुर गिरफ्तार, साढ़े तीन लाख से अधिक का मशरूका जब्त

0

राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर कुख्यात शराब तस्कर कमल मानाठाकुर को बिना नंबर की बोलेरो गाड़ी और भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
​8 मार्च 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बिना नंबर वाली बोलेरो में अवैध शराब की बड़ी खेप शहर में खपाने के लिए लाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसपी दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सचिन परते के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। पुलिस ने छिंदवाड़ा रोड स्थित ‘द ग्रेड रॉयल होटल’ के सामने घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की।
​तलाशी में मिली 339 लीटर शराब
​चेकिंग के दौरान छिंदवाड़ा की ओर से आ रही संदिग्ध बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के भीतर 14 थैले और 11 कार्टूनों में भरी कुल 339.28 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। वाहन चालक की पहचान कमल मानाठाकुर (51 वर्ष), निवासी रानी दुर्गावती वार्ड, सिवनी के रूप में हुई है। वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने शराब और वाहन को जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
​जप्ती का विवरण:
​अवैध शराब: 339.28 लीटर (कीमत ₹86,100)
​वाहन: बिना नंबर की बोलेरो (कीमत ₹3,00,000)
​कुल मशरूका: ₹3,86,100
​पुराना अपराधी है कमल मानाठाकुर
​पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी कमल मानाठाकुर एक आदतन अपराधी है। इसके पूर्व 2024 में भी उसे 223 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया था। आरोपी पर पूर्व में आबकारी एक्ट के 4 मामले और शासकीय कार्य में बाधा डालने का 1 मामला दर्ज है।
​इनकी रही सराहनीय भूमिका
​इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सतीश तिवारी, उनि दयाराम शरणागत, सउनि दिनेश रघुवंशी, प्र.आर. मुकेश गोडाने, आरक्षक प्रदीप चौधरी, पंकज सोलंकी, अजेन्द्र पाल, सौरभ ठाकुर और टीम के अन्य सदस्यों की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब इस बात की तस्दीक कर रही है कि शराब का यह जखीरा कहाँ से लाया जा रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.