Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

हांसी में गरजे दिग्विजय चौटाला: “हरियाणा में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसे हालात!” 13 मार्च की रैली को लेकर किया शक्ति प्रदर्शन का दावा

हिसार: हांसी में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, “आज प्रदेश के हालात “अंधेर नगरी चौपट राजा” जैसे हो गए हैं. न तो जनता की सुनवाई हो रही है और न ही कोई उनकी समस्याओं का समाधान करने वाला है. भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है. साथ ही प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से विफल दिखाई दे रहा है.”

करोड़ों के घोटालों का लगाया आरोप: दिग्विजय चौटाला ने कहा कि, “प्रदेश में हाल ही में कई बड़े घोटाले सामने आए हैं, जो सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं. सरकारी खजाने से करीब 509 करोड़ रुपये अधिकारियों द्वारा निकालकर प्रॉपर्टी और ज्वेलरी खरीद ली गई और सरकार को इसकी भनक तक नहीं लगी. अब इस मामले में कार्रवाई हो रही है, लेकिन यह घटना सरकार की निगरानी व्यवस्था की पोल खोलती है.”

धान घोटाले को लेकर सरकार पर साधा निशाना: चौटाला ने धान घोटाले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि, “यह घोटाला 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है. इस मामले में अब तक 30 से अधिक सरकारी अधिकारी जेल जा चुके हैं. पिछले तीन-चार महीनों में करोड़ों रुपये के घोटाले सामने आ चुके हैं, लेकिन भाजपा सरकार इस पर चुप्पी साधे बैठी है. सरकार को इन मामलों पर जवाब देना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.”

हांसी में बढ़ते अपराध पर चिंता: हांसी के हालात पर बोलते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि, “शहर में अपराध तेजी से बढ़ रहा है. हांसी अब हरियाणा की क्राइम कैपिटल बनती जा रही है. यहां हर दूसरे दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं. कभी लोगों को धमकियां दी जा रही हैं, कभी फिरौती मांगी जा रही है और कभी हत्याएं हो रही हैं. कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है. सरकार इस पर नियंत्रण करने में असफल रही है.”

दुष्यंत चौटाला के कार्यों का किया जिक्र: दिग्विजय चौटाला ने कहा कि, “जब दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम थे, तब हांसी के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए गए. हांसी-भिवानी फोर लेन सड़क का काम दुष्यंत चौटाला ने ही अप्रूव किया था, जो आज चालू है. इसके अलावा हांसी में नया रेस्ट हाउस बनवाया गया, हांसी-उमरा रोड पर आरओबी बनाया गया और हांसी-तोशाम रोड पर भी आरओबी का निर्माण कराया गया.”

भाजपा पर विकास कार्य रोकने का आरोप: उन्होंने कहा कि, “भाजपा सरकार ने कई विकास योजनाओं को रोक दिया है. तितरम मोड़ से हांसी तक वाया नारनौंद, जींद और नगूरा फोरलेन सड़क को दुष्यंत चौटाला ने मंजूरी दी थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे रद्द कर दिया. यह साफ तौर पर राजनीतिक पक्षपात को दर्शाता है और इससे क्षेत्र के विकास को नुकसान पहुंचा है.”

लाडो लक्ष्मी योजना पर कसा तंज: युवा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि, “चुनाव से पहले भाजपा ने घोषणा की थी कि हर महिला को इस योजना के तहत 2100 रुपये दिए जाएंगे, लेकिन अब कई तरह की शर्तें लगाकर अधिकांश महिलाओं को इससे वंचित किया जा रहा है. प्रदेश की करीब सवा करोड़ महिलाओं में से केवल लगभग 10 लाख महिलाओं को ही इस योजना का लाभ दिया जा रहा है, जो महिलाओं के साथ विश्वासघात है.”

कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप: दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस में टिकट बेचने की सच्चाई अब सबके सामने आ चुकी है. कांग्रेस की ही एक महिला नेता और उसके पति ने खुलेआम पार्टी के शीर्ष नेताओं पर टिकट बेचने के आरोप लगाए हैं. इससे कांग्रेस की आंतरिक स्थिति और कार्यप्रणाली उजागर हो गई है.”

13 मार्च की रैली को लेकर बड़ी तैयारी: आगामी 13 मार्च को डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस के अवसर पर हांसी में आयोजित जननायक जनता पार्टी की रैली को लेकर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि, “यह रैली सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी. रैली में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इसके लिए बड़ा पंडाल लगाया गया है और तीन स्टेज भी बनाई गई हैं.”

65 हजार लड्डुओं से होगा स्वागत: चौटाला ने आगे कहा कि, “इस रैली में डॉ. अजय सिंह चौटाला के साथ पढ़ने वाले उनके पुराने दोस्त और सहपाठियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. रैली में आने वाले लोगों के स्वागत के लिए 65 हजार लड्डू तैयार कराए गए हैं, ताकि हर व्यक्ति का मुंह मीठा कराया जा सके. यह रैली पार्टी की ताकत और जनसमर्थन का बड़ा प्रदर्शन साबित होगी.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.