Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का ‘शक्ति प्रदर्शन’! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने 50 रुपये देकर पीछा छुड़ाया

भितरवार। अक्सर लोग ट्रैफिक चालान से बचने के लिए कई तरह के बहाने बनाते हैं, लेकिन भितरवार थाने में जो हुआ, उसने पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ा दिए। यहां पति की बाइक का चालान कटने के बाद महिला ने माता की सवार आने जैसा रूप धारण कर लिया। यह नजारा देख पुलिस को बाइक की चाबी लौटानी पड़ी। भितरवार थाने के अंदर तीन दिन पूर्व का यह मामला वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद सामने आया है।

भितरवार थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट और जरूरी कागजात के बिना बाइक चला रहे एक युवक को रोक लिया। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर पुलिस ने युवक पर चालानी कार्रवाई शुरू कर दी। उसकी बाइक की चाबी जब्त कर ली। युवक ने चालान भरने से इन्कार किया, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.