Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

इंडोनेशियाः प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प, 6 की मौत, 200 घायल

0

जकार्ताः इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान कम से कम 6 लोग मारे गये तथा 200 लोग घायल हुए हैं। जकार्ता के गवर्नर एनीस बासवेडन ने बुधवार को बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे तक 6 लोगों की मौत हुई है, तथा 200 लोग घायल हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में अप्रैल में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ था, जिसके परिणाम की औपचारिक घोषणा मंगलवार को हुई, जिसमें बताया गया कि राष्ट्रपति जोको विडोडो 55.5 प्रतिशत मत के साथ फिर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत गये हैं। विडोडो के प्रतिद्वंद्वी एवं विशेष बल के पूर्व कमांडर प्राबोवो सुबियांटो ने इस घोषणा को स्वीकार करने से इंकार कर दिया और चुनाव में बड़े पैमान पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाया।

सुबियांटो के समर्थक सड़कों पर उतर आए और चुनाव परिणाम की मान्यता को खारिज करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस अधिकारियों के साथ झड़प हुई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। प्रदर्शनकारी आज सुबह से ही चुनाव निगरानी एजेंसी के दफ्तर के बाहर एकत्रित होने लगे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.