Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार की तुलना इस चीज से की

0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की तुलना ‘‘तीर्थयात्रा ’ से करते हुए मंगलवार को कहा कि ऐसा दृष्टिगोचर हुआ जैसे जनता देश के पुनर्जागरण और राष्ट्रीय उत्थान के अभियान में योगदान देने के लिये कृत संकल्पित थी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल पार्टी ने नहीं बल्कि जनता ने भी लड़ा। प्रधानमंत्री ने यह टिप्पणी भाजपा मुख्यालय में आयोजित अपने मंत्री परिषद के सदस्यों के लिये आयोजित ‘स्वागत एवं आभार मिलन समारोह’ में की। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को पिछले पांच वर्षो में उनके कामकाज एवं सरकार की कल्याण योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिये एक टीम की तरह से काम करने के लिये आभार प्रकट किया।

प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘मैंने कई चुनाव देखे हैं लेकिन यह चुनाव राजनीति से परे है. इस चुनाव को जनता तमाम तरह की दीवारों को लांघ कर लड़ रही थी। मैंने कई विधानसभा चुनाव और पिछले लोक सभा चुनाव में प्रचार अभियान में हिस्सा लिया है। इस दौरान देशभर का दौरा भी किया, इस बार का चुनाव प्रचार मुङो ऐसा लगा कि जैसे तीर्थयात्र हो।’’ उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिये राजग के एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। बाद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट में कहा, ‘‘ मैंने टीम मोदी सरकार को पिछले पांच वर्षो के दौरान उनके कठिन परिश्रम और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिये बधाई दी।’’ उन्होंने कहा कि हम नये भारत के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस गति को बनाये रखें।

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में राजग को बहुमत मिलने के पूर्वानुमान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों से यहां मुलाकात की। इस बैठक में प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित राजग सरकार में घटक दलों के मंत्री भी शामिल हुए। इसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, रामविलास पासवान, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, रविशंकर प्रसाद, राधामोहन सिंह, हरसिमरत कौर बादल और अनुप्रिया पटेल भी शामिल थे।

मंगलवार को ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की पहल पर राजग के शीर्ष नेताओं के साथ रात्रिभोज पर बैठक हुई। राजग की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीसामी तथा लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान, शिवसेना के उद्धव ठाकरे शामिल हुए। बैठक में शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पार्टी नेता सुखबीर सिंह बादल ने किया। राजग नेताओं ने उम्मीद जाहिर की कि एक्जिट पोल की तरह ही 23 मई को मतगणना के बाद केंद्र में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.