Local & National News in Hindi

कश्मीर के सांबा सेक्टर में हुआ विस्फोट, 5 सैनिक शहीद

0 39

इस्लामाबादः पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के सांबा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से कुछ ही मीटर दूर हुए एक विस्फोट में पांच पाकिस्तान सैनिकों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की बरनाला तहसील में हुए विस्फोट से पांच सैनिकों की मौत हो गयी और एक अन्य सैनिक घायल हो गया।

इस घटना में सूबेदार मोहम्मद सादिक(44) सिपाही मोहम्मद तैयब(26) नायक शेर जमान (36) सिपाही जोहैब (20) और सिपाही गुलाम कासिम (22) की मौत हो गयी। उल्लेखनीय है कि भारत में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुये आत्मघाती आतंकवादी हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना की कार्रवाई के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव कायम है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.