Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

चुनावी रिजल्ट के बीच शेयर बाजार ने की तूफानी शुरुआत

0

New Delhi: लोकसभा चुनाव की मतगणना जैसे-जैसे बढ़ रही है वैसे-वैसे शेयर मार्केट में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुरुआती रुझान बीजेपी की अगुवाई में एनडीए को बहुमत मिलने की और इशारा कर रहे है। इन्हीं चुनाव परिणामों के बीच भारतीय शेयर बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है।

दिन की शुरुआत होते ही शेयर बाज़ार में गज़ब की उछाल देखने को मिली है। आज सेंसेक्स 500 अंक की बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ दिखा तो वहीँ निफ्टी 150 अंक से ज्यादा मजबूत हुआ है । आपको बता दें कि आज लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने वाले है। पुरे देश की निगाहें आज इसी पर टिकी हुई है। शुरूआती रुझानों में NDA को बहुमत मिलता देख शेयर बाजार में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सेंसेक्‍स ने कारोबार के शुरुआती 15 मिनटों में 800 अंक से ज्‍यादा का रिकॉर्ड तेजी से पार कर 39850 के स्‍तर को पार कर गया । आपको बता दें कि इस रविवार को जब एग्जिट पोल आए थे उसके बाद सेंसेक्स 39571 के अब तक के सबसे हाई लेवल पर दर्ज़ हुआ था। वहीं निफ्टी 200 अंक मजबूत होकर 11,930 के स्‍तर को पार कर गया था।

इन शेयर को मिली बढ़त-इंडस्‍इंड,एसबीआई,एलएंडटी बैंक के शेयर में करीब 7 5 और 3 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है । नुकसान वाले शेयर- वेदांता, टाटा मोटर्स और ओएनजीसी में मामूली गिरावट रही।

2014 में क्या था शेयर बाज़ार का हाल

2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,470 अंकों की जबरदस्त उछाल के साथ 25,375 के स्तर पर पहुंच गया था । बाद में बिकवाली की वजह से मार्केट की चाल सुस्‍त पड़ गई और सेंसेक्स 23,873.16 के स्तर पर आ गया था । इसी तरह निफ्टी भी 340 अंक या 4.72 फीसदी की बढ़त के साथ 7,460 अंक तक पहुंच गया था ।आपको बता दे कि पिछले साल 16 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.