Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

हैदराबाद सीट से असदुद्दीन ओवैसी 84651 वोटों से आगे, जीत लगभग तय

0
New Delhi : हैदराबाद सीट से असदुद्दीन ओवैसी 84651 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके खिलाफ ल’ड़ रहे भगवंत राव दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
तेलंगाना की हैदराबाद सीट दक्षिण भारत की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। यह सीट 1952 में हुए आम चुनाव में अस्तित्व में आया। इस सीट पर ओवैसी परिवार का दबदबा माना जाता है। वर्तमान में असदुद्दीन ओवैसी इस सीट से सांसद है और इस बार भी चुनाव ल’ड़ रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी के पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी इस सीट से 6 बार लोकसभा पहुँच चुके हैं। असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ भाजपा के भगवंत राव इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।कांग्रेस के फिरोज खान भी औवेसी के प्रतिद्वंद्वी है।
2014 में असदुद्दीन ओवैसी 2 लाख से भी ज्यादा वोटों से चुनाव जीते थे। 2014 लोकसभा के नतीजे…. 2014 में असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे। उनके खिलाफ भगवंत राव ने चुनाव ल’ड़ा था। ओवैसी को 52.94% वोट मिले थे जबकि भाजपा को 32.05% वोट ही मिले थे। हैदराबाद मुस्लिम बहुल इलाका है। शुरू से ही इस सीट पर औवेसी परिवार का दबदबा रहा है।
2004 और 2009 में भी असदुद्दीन ओवैसी ही इस सीट से जीते थे। आपको बता दें कि ओवैसी अपने बयानों को लेकर अक्सर वि’वादों में रहते है। संसद में भी उनकी उपस्थिति सबसे ज्यादा रहती है। पिछली लोकसभा में औवेसी ने नरेंद्र मोदी की नीतियों की जमकर आ’लोचना की थी। उन्हें भाजपा का सबसे बड़ा वि’रोधी माना जाता है। संसद में सबसे ज्यादा सवाल पूछने वाले नेताओं में औवेसी का नाम आता है।
औवेसी पेशे से बैरिस्टर है। उनकी पढ़ाई लंदन में हुई है। अपने पिता की विरासत को संभालने के लिए उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। तेलंगाना में लोकसभा की 17 सीटें है। 2014 के लोकसभा चुनाव में हैदराबाद लोकसभा सीट पर 1,823,664 मतदाता थे। जिनमें 961,290 पुरुष मतदाता और 862,374 महिला मतदाता थे। पिछली बार हैदराबाद में 53.27 फीसदी मतदान हुआ था वहीं इस बार के चुनाव में इस सीट पर महज 44.75 फीसदी मतदान हुआ है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.