Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

मोदी 30 मई को लेंगे PM पद की शपथ, आडवाणी से घर जाकर लिया आशीर्वाद

0

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2019 में लगातार दूसरी बार ‘प्रचंड मोदी लहर’ पर सवार भाजपा ने रिकॉर्ड सीटों के साथ वापसी की है। सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र मोदी 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों नेता आशीर्वाद लेने के लिए दिल्ली स्थित आडवाणी के घर पहुंचे।

Narendra Modi

@narendramodi

Called on respected Advani Ji. The BJP’s successes today are possible because greats like him spent decades building the party and providing a fresh ideological narrative to the people.

11.8K people are talking about this

पीएम नरेंद्र मोदी ने आडवाणी से मुलाकात के बाद ट्वीट भी किया और लिखा कि ‘आदरणीय आडवाणी जी से आज मिला, बीजेपी को आज जो सफलता मिली है वह उन जैसे नेताओं की देन है, जिन्होंने दशकों की मेहनत के बाद पार्टी को बनाया है और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया है।’ शाह और मोदी ने मुरली मनोहर जोशी से भी उनके घर जाकर मुलाकात की। बता दें कि अकेली भाजपा को ही 300 से ज्यादा सीटें मिली हैं और एनडीए को 350 के करीब सीटें हासिल हुई हैं। इस बार फिर से मोदी लहर के आगे कांग्रेस नहीं टिक पाई।

Narendra Modi

@narendramodi

Dr. Murli Manohar Joshi is a scholar and intellectual par excellence. His contribution towards improving Indian education is remarkable. He has always worked to strengthen the BJP and mentor several Karyakartas, including me.

Met him this morning and sought his blessings.

6,468 people are talking about this

उल्लेखनीय है कि आडवाणी-मोदी में वैचारिक मतभेद रहे हैं। कभी पार्टी के सबसे शक्तिशाली नेताओं में एक रहे आडवाणी ने इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा और सक्रिय राजनीति से अब लगभग पूरी तरह कट चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.