Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

राजनीति से संन्यास लेेने का बयान पड़ा सिद्धू को महंगा, सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग

0

नई दिल्लीः कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू अपने बड़बोले बयानों की वजह से चारों तरफ से घिर गए हैं। वह अपने ही सूबे के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह के निशाने पर तो हैं ही वहीं दूसरी तरफ विरोधी राजनीतिक दल उनसे इस्तीफे की मांग करने लगे हैं। चूंकि उन्होंने राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव हारने पर राजनीति से सन्यास लेने की बात कही थी। सोशल मीडिया में सिद्धू के बयानों को लेकर लगातार ट्राेलिंग जारी है। सिद्धू ने जिन राज्यों में चुनाव प्रचार किया है वहां कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो चुका है। सिद्धू के बड़बोले बयानों को लेकर सोशल मीडिया उन पर भारी पड़ रहा है।

दरअसल,  सिद्धू ने रायबरेली में सोनिया गांधी के लिए चुनाव प्रचार करते हुए 28 अप्रैल को एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर राहुल गांधी अमेठी से हार जाते हैं तो वह राजनीति से संन्यास लें लेंगे। अब बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी के हाथों प्रतिष्ठित अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से गंवाने के बाद सिद्धू को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

PunjabKesari

एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा- “नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से लाफ्टर शो में आइ’, आपकी असली जगह वहीं पर है।”जबकि, एक अन्य ने ट्वीट करते हुए लिखा है- “मैं जानता हूं कि वह अपनी जुबान के पक्के हैं… अब छोड़ देंगे।”

PunjabKesari

सिद्धू अपना विभाग सही ढंग से चला नहीं पा रहे, हाईकमान के पास उठाऊंगा मामला: अमरेन्द्र
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने राज्य के चुनावी नतीजे घोषित होते ही कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर एक और सियासी हमला बोलते हुए कहा है कि वह अपना विभाग (लोकल बॉडीज) सही ढंग से चला नहीं पा रहे हैं जिस कारण शहरी विकास कार्यों में कमी देखी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 2-3 दिनों में वह दिल्ली जाएंगे तथा सिद्धू के मामले को कांग्रेस हाईकमान के सामने उठाएंगे। मुख्यमंत्री का यह बयान आने के बाद सिद्धू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.