Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

डोगरों ने लाल सिंह पर नहीं दिखाया भरोसा, जमानत भी नहीं बचा पाए

0

जम्मू : लाल सिंह को भाजपा का साथ छोडऩा रास नहीं आया। जिस सीट पर उन्हें सबसे ज्यादा भरोसा था वहां से चौधरी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए और बुरी तरह से हार गये। डोगरा स्वाभीमान संगठन बनाने और कठुआ रेप केस को लेकर मंत्री पद से त्यागपत्र देने अथवा बड़ी-बड़ी रैलियां करने का भी उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ। जम्मू-पुंछ और उधमपुर-डोडा, दोनों ही सीटों पर उन्हें करारी शिकसत का सामना करना पड़ा।

लाल सिंह 23 वर्षों से राजनीति कैरियर में हैं और उनका यह चुनाव सबसे बुरा साबित हुआ। दो बार सांसद रह चुके लाल सिंह को उम्मीद नहीं थी कि उनके साथ ऐसा भी हो सकता है। हांलाकि जनता उनके काम की कायल रही है और बतौर स्वास्थ्य मंत्री उनकी तारीफें भी होती रही हैं। लाल सिंह का सपना था कि डोगरा स्वाभीमान संगठन बनाकर विधानसभा चुनावों में वह जम्मू की सभी 33 सीटों पर चुनाव में उम्मीदवार उतारेंगे पर उनका सपना टूटा सा लग रहा है। बात अगर वोटों की करें तो लाल सिंह को इस बार चुनाव में तीन गुणा कम वोट मिले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.