Local & National News in Hindi

भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के महापौरों का दल पहुंचा, लिया हनुमान जी और रामलला का आशीर्वाद

0 29

अयोध्या: भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अयोध्या आगमन के बाद अब महापौरों की टीम काशी से सीधा अयोध्या धाम पहुंची। लगभग अभी 12 महापौर काशी से अयोध्या धाम पहुंच चुके है। कुछ महापौर का आने बाकी है। वाराणसी के कमिश्नर अयोध्या महापौरों की टीम को बस से लेकर आए हैं। अयोध्या धाम पहुंचे महापौरों ने राम जन्म भूमि का दर्शन पूजन किया। उसके बाद कनक भवन और हनुमानगढ़ी में जाकर माथा टेका और हनुमान जी की आरती भी उत्तरी।

दर्शन पूजन के बाद सभी हाईवे स्थित पंचशील होटल में कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। अयोध्या धाम पहुंचे महापौरों का कहना है कि रामलला का दर्शन करने के बाद अभिभूत हुए हम सभी। काशी में महापौर के अधिवेशन को लेकर के बड़ा बयान दिया। महादेव की नगरी का उसके गरिमा के अनुरूप विकास मोदी जी ने किया है। महादेव की नगरी से अयोध्या तक आने में कोई समस्या नही हुई। राम की नगरी के विकास को लेकर भी सभी महापौर अभिभूत दिखे।

अयोध्या धाम पहुंची पनविल की महापौर कविता चौदमल ने कहा कि अयोध्या पहली बार आई हूं। बहुत ही अच्छा लग रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का धन्यवाद। जिन्होंने हमको ये मौका दिया, जैसी व्यवस्था काशी में है उसी प्रकार अयोध्या भी बनकर तैयार हो रही है। यहां बार बार आने का मन करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.