Local & National News in Hindi

आगरा से गाजियाबाद बारात लेकर आए दूल्हे की जमकर हुई धुनाई, FIR भी दर्ज; वजह जान रह जाएंगे हैरान

0 39

गाजियाबाद । दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शादी समारोह में दूल्हे का स्वागत करने की बजाय ससुराल वालों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। इसके बाद दूूल्हे के खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज करवा दिया। पिट रहे दूल्हे को किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों ने बचाया तब जाकर उसकी जान बची। मिली जानकारी के अनुसार, साहिबाबाद में बृंदावन मैरिज होम अर्थला में 12 दिसंबर को एक बारात आयी थी।

साहिबादबाद पुलिस थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि आगरा के रहने वाले आरोपित ने पहले भी कई बार निकाह (शादी) कर चुका है। वह धोखे से फिर से शादी कर रहा था। शादी के लिए उसने दस लाख रुपये दहेज भी मांगा था। शादी से पूर्व वह तीन लाख रुपये और एक हीरे की अंगूठी भी ले चुका है। निकाह के दौरान उसने बाकी के बचे पैसे की मांग की और नही मिलने पर शादी से इनकार कर दिया। इसी दौरान पता चला की आरोपित की पहले भी कई शादियां हो चुकी है और वह कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित ने पहले जिस महिला से शादी की थी उसने फोन पर पीड़ित पक्ष को सारी जानकारी दी और कुछ सबूत भी दिए। पीड़ित परिवार ने शिकायत में आरोपित दूल्हे के खिलाफ सबूत और उसके खिलाफ पहले से चल रहे मुकदमे से संबंधित कागजात भी पुलिस को सौंपे हैं।

पीड़ित परिवार मुख्यतः दिल्ली का रहने वाला है और उसका कहना है कि आरोपित की धोखाधड़ी की वजह से शादी समारोह में उसके लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं और उसकी बेइज्जती भी हुई है। शिकायत के बाद पुलिस आरोपित दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.