Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

पीयूष जैन के बाद अब सपा MLC के घर इनकम टैक्स की रेड, घर और फैक्ट्री पर चल रही बड़ी छापेमारी

कन्नौज: यूपी के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के बाद अब सपा एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ ‘पम्पी के घर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है। साथ ही पुष्पराज जैन की फैक्ट्री में छापेमारी हो रही है। सूत्रों के अनुसार पम्पी के कन्नौज स्थित घर पर सुबह सात बजे से आयकर विभाग से छापेमारी शुरु हुई थी। समझा जाता है कि हाल ही में ‘समाजवादी परफ्यूम’ बनाने वाले इत्र कारोबारी पम्पी जैन ही हैं। समझा जाता है कि आयकर विभाग ने पम्पी के अलावा कन्नौज के अन्य इत्र कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है।

इस बीच सपा ने ट्वीट कर पार्टी के विधायक के घर पर छापेमारी को लेकर भाजपा पर तंज भी कसते हुये आयकर विभाग को भाजपा का परम सहयोगी बताया। सपा के आधिकारिक ट्वीटर हेंडिल से किये गये ट्वीट में कहा गया, ‘‘पिछली बार की अपार विफलता के बाद इस बार भाजपा के परम सहयोगी आयकर विभाग ने सपा एमएलसी पुष्पराज जैन और कन्नौज के अन्य इत्र व्यापारियों के यहां पर आखिर छापे मार ही दिये है। डरी भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग, यूपी चुनावों में आम है। जनता सब देख रही है, वोट से देगी जवाब।”

इससे पहले आयकर विभाग ने कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर पिछले कुछ दिनों से चल रही छापेमारी में लगभग 200 करोड़ रुपये की नकदी और 75 किग्रा से अधिक सोना चांदी बरामद किया था। आयकर विभाग का दावा है कि यह किसी व्यक्ति के घर से मिली रकम की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी थी। पीयूष जैन के कन्नौज और कानपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ही पम्पी जैन का नाम भी सामने आया था। उस समय सपा नेताओं ने पीयूष जैन द्वारा सपा इत्र बनाये जाने संबंधी रिपोटरं का खंडन किया था।

इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन से सपा का कोई संबन्ध नहीं होने का खुलासा करने के लिये आज कन्नौज में ही संवाददाता सम्मेलन बुलाया था। इससे पहले ही पम्पी जैन के कन्नौज स्थित घर पर आयकर छापेमारी शुरु हो गई। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड या आयकर विभाग की ओर से छापेमारी को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.