Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

गोपालगंज में कार से 27 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त, चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुचायकोट: कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा मोड़ के पास उत्पाद विभाग की टीम ने एक कार का पीछा कर उससे 27 कार्टन टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब जब्त की। इस कार्रवाई में पुलिस ने कार को जब्त करने के साथ चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। कार चालक से पूछताछ में यह बात सामने आई कि जब्त की गई शराब उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से लाई जा रही थी और इसे गोपालगंज पहुंचाना था। नव वर्ष पर होने वाली पार्टी में इस शराब की खपत की जानी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कार चालक को उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार कार चालक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के सीताबारी कुराहरवा गांव का निवासी शहजाद आलम बताया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात उत्पाद विभाग की एक टीम उत्पाद निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस क्रम में उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक कार को जब उत्पाद विभाग की टीम ने रुकने का इशारा किया तो चालक रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने दूसरे वाहन से पीछा कर एनएच- 27 पर भठवा मोड़ के पास उक्त कर को पकड़ा।

जब्त की गई शराब उत्तर प्रदेश निर्मित

कार को पकड़ने के बाद जब उत्पाद विभाग की टीम ने तलाशी ली तो 27 कार्टन शराब जब्त की गई, जो कुल 241.92 लीटर है। जब्त की गई शराब उत्तर प्रदेश निर्मित है। गिरफ्तार कार चालक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के सीताबारी कुराहरवा गांव का निवासी शहजाद आलम बताया जाता है। पुलिस ने पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को गिरफ्तार कार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। –

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.