Local & National News in Hindi

सारण से अवैध शराब के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

32

छपराः बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र से रविवार को अवैध शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार को उत्तरप्रदेश से जोड़ने वाली जयप्रभा सेतु पर विशेष वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार की जब जांच की तो उसके पास से अवैध शराब बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल सवार रिविलगंज थाना क्षेत्र के गरीबा टोला गांव निवासी क्षितेश्वर यादव के पुत्र मुकेश यादव और भृगुनाथ यादव के पुत्र अजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।

वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर स्व. मधुमंगल चौधरी की पत्नी कुंती कुंवर को देशी शराब के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया है। सभी अभियुक्तों पर नई उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.