राष्ट्र चंडिका न्यूज़ ,सिवनी। शहर में डाक सेवा की गिरती स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। हाल ही में यह सामने आया है कि सिवनी डाकघर विभाग द्वारा डाक पंजियन (रजिस्टर्ड) करवाए गए समाचार पत्र निर्धारित स्थानों पहुंचाया ही नहीं जा रहा है आखिर कहां जा रहे हैं समाचार पत्र,डाकघर में बार-बार इसकी जानकारी दी जा रही है लेकिन वहां के कर्मचारी कहते हैं कि सभी जगह उनके द्वार दिए गए पते पर पहुंच जा रहा है लेकिन जिस जिस स्थान की जानकारी दी जा रही है, जब की जानकारी लेने पर वहां वहां समाचार पत्र पहुंच ही नहीं रहा है
इस लापरवाही के चलते पाठकों को समाचार पत्र समय पर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उन्हें जानकारी से वंचित रहना पड़ रहा है। स्थानीय समाचार पत्रों के प्रकाशकों ने शिकायत की है कि वे समय पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा अखबार भेजते हैं, लेकिन डाक विभाग की लापरवाही के कारण यह अखबार नियत स्थानों तक या तो बहुत देर से पहुंचते हैं या कभी-कभी पहुंचते ही नहीं हैं। इससे न सिर्फ पाठकों को परेशानी होती है बल्कि प्रकाशकों की छवि और व्यवसाय पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
सूत्रों के अनुसार, सिवनी डाकघर से नियमित रूप से समाचार पत्रों की समाचार पत्र का डाक पंजियां करवाया जाता है निरधरित टिकट लागाकर, और समाचार पत्र में भेजा जाने वाला स्थान का पता,लेकिन कई स्थानों पर ये अखबार या तो देर से पहुंचते हैं या पूरी तरह से गायब हो जाते हैं। डाकघर में बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद वहां के कर्मचारियों का यही कहना है कि सभी अखबार निर्धारित पते पर पहुंचाए जा चुके हैं। जबकि जिन स्थानों की शिकायत की जा रही है, वहां नियमित तौर पर वितरण में गड़बड़ी देखी जा रही है।
इस लापरवाही का सीधा असर पाठकों पर पड़ रहा है, जिन्हें समय पर समाचार नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं, समाचार पत्रों के प्रकाशकों ने इसे अपनी छवि और व्यवसाय के लिए नुकसानदायक बताया है। उनका कहना है कि यदि वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो पाठकों का भरोसा टूट सकता है।
इस संदर्भ में जब संबंधित डाकघर अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। शहरवासियों और समाचार पत्र वितरकों ने डाक विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है ताकि डाक सेवा में सुधार हो और सूचना का प्रवाह समय पर सुनिश्चित किया जा सके।