सिवनी में जुआरियों पर कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: 9 गिरफ्तार, ₹29,020 और ताश के 52 पत्ते जब्त
राष्ट्र चंडिका न्यूज़, सिवनी,सिवनी पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, कोतवाली पुलिस ने आज दलसागर पार स्थित भैया कबाड़ी की दुकान के सामने से 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से ₹29,020 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के नेतृत्व और एएसपी गुरुदत्त शर्मा व सीएसपी पूजा पांडे के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस लगातार जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आज दिनांक 29 जून 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि दलसागर पार, भैया कबाड़ी की दुकान के सामने कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली किशोर वामनकर ने तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कीं और विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी कर दबिश दी। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में पुलिस ने 9 जुआरियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार किए गए जुआरियों की पहचान:
जुनैद पिता जहीर खान (32 वर्ष), निवासी हड्डी गोदाम, सिवनी
फैजान पिता सुभान खान (33 वर्ष), निवासी साकिम काजी मोहल्ला, सिवनी
शोहेल खान पिता शहबउल्ला खान (35 वर्ष), निवासी हड्डी गोदाम, सिवनी
शफीक उल्ला खान पिता मरदुन नवाब खान (28 वर्ष), निवासी बस स्टैंड के पीछे, सिवनी
कलीम खान पिता सलीम खान (32 वर्ष), निवासी बस स्टैंड के पीछे, सिवनी
अमीन पिता इशाक खान (37 वर्ष), निवासी झिरिया मोहल्ला, सिवनी
नसीम खान पिता कलीम खान (28 वर्ष), निवासी जनता नगर, सिवनी
प्रकाश मर्सकोले पिता हरिचंद (34 वर्ष), निवासी हड्डी गोदाम, सिवनी
इलियाज खान पिता फैय्याज खान (28 वर्ष), निवासी संजय वार्ड, सिवनी
सभी आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है।
इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली किशोर वामनकर, उनि दयाराम शरणागत, प्र. आर. मनोज पाल, आरक्षक महेंद्र, सतीश, प्रदीप, फैय्याज, रविंद्र, आभास, विमल, शिशुपाल, अजेंद्र और इरफान की विशेष भूमिका रही।