Local & National News in Hindi

डीजल चोरी का खौफनाक अंजाम, युवक जिंदा जला, दिल दहला देने वाला हादसा टैंकर ब्लास्ट में युवक जिंदा जला

0 8
राष्ट्र चंडिका न्यूज़,सिवनी,सिवनी के बरघाट थाना क्षेत्र के कोड़िया गाँव में देर रात डीजल टैंकर में लगी आग की घटना में एक बड़ा अपडेट आया है। टैंकर से निकल रही लपटों की चपेट में आकर दुकान के अंदर मौजूद पंकज राहंगडाले नामक युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई है। आग पूरी तरह बुझने के बाद युवक का जला हुआ शव दुकान के अंदर बरामद किया गया। वही युवक की मौत के बाद टैंकर से डीजल और पेट्रोल चोरी होने की चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। साथ ही, यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि टैंकर से डीजल और पेट्रोल चोरी करते समय टैंकर और दुकान में आग लग गई। और इस आग की चपेट में आने से मौत होने की भी आशंका है। इस आग में टैंकर चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उनका इलाज चल रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल, इस अपडेट के बाद पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। और जांच के बाद असली कारणों का खुलासा होने की बात कह रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.