Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

सिवनी 2.96 करोड़ डकैती कांड: ‘थर्ड अंपायर’ की एंट्री! देर रात एक और बड़ा अधिकारी हो सकता है निलंबित

0

राष्ट्र चंडिका न्यूज़ सिवनी: पुलिस महकमे को हिला देने वाले ₹2.96 करोड़ की हवाला राशि की हेराफेरी (कथित डकैती) के मामले में हड़कंप जारी है। एसडीओपी पूजा पांडे और थाना प्रभारी अर्पित भैरम सहित 11 पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद, अब सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि इस मामले में ‘थर्ड अंपायर’ का फैसला आना बाकी है।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, जाँच अभी भी जारी है और उच्च स्तर पर बारीकियाँ खंगाली जा रही हैं। देर रात तक इस मामले में एक और बड़े अधिकारी पर गाज गिर सकती है।

जाँच के दायरे में कौन?

सूत्रों का कहना है कि यह मामला केवल एसडीओपी और टीआई के क्षेत्राधिकार तक सीमित नहीं था। सवाल यह उठ रहा है कि ₹2.96 करोड़ जैसी बड़ी रकम की जब्ती और उसकी हेराफेरी की जानकारी इतने घंटों तक जिले के वरिष्ठतम पुलिस अधीक्षक (SP) तक क्यों नहीं पहुँची, या क्या उन्हें जानबूझकर अंधेरे में रखा गया?

जाँच एजेंसियाँ घटना की सूचना में हुई देरी और मालखाने में रकम जमा करने की 24 घंटे की देरी के पीछे के कारणों की गहनता से जाँच कर रही हैं।

पुलिस महकमे में दहशत

जबलपुर रेंज आईजी प्रमोद वर्मा ने जिस तत्परता से कार्रवाई की है, उससे सिवनी के पुलिस महकमे में गहरी दहशत का माहौल है। ‘थर्ड अंपायर देर रात तक एक को और आउट करार दे सकता है’ – यह जुमला अब पूरे जिले के पुलिस गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यदि देर रात कोई और बड़ा अधिकारी निलंबित होता है, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह डकैती सिर्फ निचले स्तर तक नहीं, बल्कि जिला पुलिस प्रशासन के शीर्ष तक अपनी जड़ें फैला चुकी थी। सभी की निगाहें अब जबलपुर और भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय पर टिकी हैं कि अगला ‘आउट’ होने वाला खिलाड़ी कौन होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.